किरिन होल्डिंग्स कंपनी, लिमिटेड (टोक्यो: 2503) ने आज बताया कि लैक्टोकोकस लैक्टिस स्ट्रेन प्लाज्मा का उपयोग करने वाले उसके पांच उत्पादों*1 को जापान के उपभोक्ता मामलों की एजेंसी (कंज्यूमर अफेयर्स एजेंसी- सीएए) में 'फूड्स विथ फंक्शन क्लेम' यानी कार्यप्रणाली संबंधी दावों वाले खाद्य के रूप में पंजीकृत किया गया है। यह पहली बार है जब जापान में प्रतिरक्षा प्रणाली से संबंधित कोई उत्पाद पंजीकृत किया गया है। सीएए द्वारा पंजीकरण स्वीकार किया जाता है, तो उत्पादों पर "फंक्शन क्लेम" (सामान्यत: स्वास्थ्य लाभ) की लेबलिंग संभव हो जाती है। यह पंजीकरण उपभोक्ताओं को उत्पादों के चुनाव के दौरान विश्वसनीयता और आश्वासन प्रदान करता है। *1: तीन सॉफ्ट ड्रिंक्स और दो सप्लीमेंट, बाद की तिथि में घोषित किए जाएंगे। इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया शामिल है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20200807005123/en/ लैक्टोकोकस लैक्टिस स्ट्रेन प्लाज्मा (फोटो: बिजनेस वायर) 'किरिन ग्रुप विजन 2027' पेय और खाद्य पदार्थों की दुनिया से लेकर फार्मास्यूटिकल्स में मूल्य निर्मित करने और सीएसवी*2 में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनने का व्यापक लक्ष्य निर्धारित करता है। अपने मौजूदा खाद्य व पेय पदार्थ डोमेन और फार्मास्यूटिकल्स डोमेन को बढ़ाने के लिए समूह ने एक नया स्वास्थ्य विज्ञान डोमेन लॉन्च किया है, ताकि लोगों को इस समूह द्वारा कई बरसों में विकसित की गई उन्नत किण्वन और जैव प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए चुस्त-दुरुस्त और स्वस्थ रहने में मदद की जा सके। इसका एक उदाहरण समूह के 35 वर्षों के अनुसंधान का लाभ उठाना है, जिसके परिणामस्वरूप लैक्टोकोकस लैक्टिस स्ट्रेन प्लाज्मा का विकास हुआ। यह समूह की कंपनियों में संयुक्त रूप से विकसित हुआ है। आगे बढ़ते हुए, किरिन समूह लैक्टोकोकस लैक्टिस स्ट्रेन प्लाज्मा का उपयोग करने वाले उत्पादों की घरेलू बिक्री में तेजी लाने के साथ-साथ विदेशी बिक्री का विस्तार भी करेगा। इससे वैश्विक समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण में अधिक योगदान संभव होगा। *2: क्रिएटिंग शेयर्ड वैल्यू (साझा मूल्य निर्माण)। बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं के साथ-साथ समाज के लिए संयुक्त रूप से जोड़ी गई अहमियत। किरिन के स्वामित्व वाला लैक्टोकोकस लैक्टिस स्ट्रेन प्लाज्मा लैक्टोकोकस लैक्टिस स्ट्रेन प्लाज्मा, लैक्टोकोकस लैक्टिस का एक प्ररूपी स्ट्रेन है, जो मुख्य रूप से पनीर और दही के किण्वन के लिए प्रयुक्त होने वाला एक प्राकृतिक लैक्टिक एसिड जीवाणु है। लैक्टोकोकस लैक्टिस स्ट्रेन प्लाज्मा किरिन होल्डिंग्स, कोइवाई डेयरी प्रोडक्ट्स, और क्योवा हाक्को बायो के संयुक्त शोध का एक उत्पाद है। मेडिकल स्कूलों और शोध संस्थानों के सहयोग से इससे संबंधित कई प्रासंगिक शोधपत्र प्रकाशित हुए हैं और चिकित्सा समितियों में कई प्रस्तुतियां दी गई हैं। सीएए में फंक्शनल फूड लेबलिंग पंजीकरण का सारांश इस उत्पाद में लैक्टोकोकस लैक्टिस स्ट्रेन प्लाज्मा अंतर्विष्ट है। देखा गया है कि यह स्वस्थ व्यक्तियों में पीडीसी (प्लाज्मासाइटोइड डेंड्रिटिक सेल्स) को उद्दीप्त करके प्रतिरक्षा प्रणाली की साज-संभाल में सहयोग देता है। [कार्यात्मक संघटक] लैक्टोकोकस लैक्टिस स्ट्रेन प्लाज्मा (100 अरब / प्रतिदिन) कंटेनर और पैकेजिंग लेबल जानकारी 1. "स्वस्थ व्यक्तियों में प्रतिरक्षा प्रणाली की साज-संभाल में सहयोग देता है" (उपरोक्त पंजीकरण सारांश से उद्धरण) 2. "विश्व का पहला* लैक्टिक एसिड जीवाणु जो पीडीसी को उद्दीप्त करता है" *: पीडीसी पर लैक्टिक एसिड जीवाणु के प्रभाव को लेकर विश्व का सबसे पहला प्रकाशित शोधपत्र (चिकित्सा संबंधी पत्र-पत्रिकाओं की वेबसाइटों और पबमेड पर प्रकाशित सामग्री पर आधारित) businesswire.com: पर स्रोत संस्करण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20200807005123/en/ |
संपर्क: प्रेस संपर्क कॉर्पोरेट संचार विभाग किरिन होल्डिंग्स कंपनी, लिमिटेड रसेल रॉल नाकानो सेंट्रल पार्क साउथ, 4-10-2 नाकानो, नाकानो-कू, टोक्यो दूरभाष +81-3-6837-7028 ईमेल पता: [email protected] किरिन होल्डिंग्स होमपेज: www.kirinholdings.co.jp/english/ घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |
